फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में खुलेगा ओपेन जिम

विज्ञापन
असोहा ब्लाक में खुली जिम में कसरत के उपकरण लगाते कर्मचारी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गांव के नजदीक ही जिम की सुविधा देने के लिए हर ब्लाक में एक व्यायामशाला (ओपेन जिम) खोला जाएगा। इसमें व्यायाम के लिए जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सेना व पुलिस में भर्ती के लिए तैयारियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वह खुली सड़कों पर दौड़ लगाते हैं। युवाओं की इन समस्याओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने हर ब्लाक में एक जिम खोलने की तैयारी शुरू की है। जिम में बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे। युवाओं के लिए कसरत के लिए उपकरणों की व्यवस्था होगी। मैदान व अन्य स्थलीय व्यवस्थाएं मनरेगा के जरिये कराई जाएंगी। वहीं उपकरणों की खरीद ग्राम निधि के खाते से होगी। मियागंज ब्लाक में पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में जिम का क्रियान्वयन शुरू कराया गया है।
दूसरे चरण में हर पंचायत में एक जिम खोला जाएगा। इससे ग्रामीणों को नजदीक ही व्यायामशाला की व्यवस्थाएं मिल सकेंगी। प्रशासन ने 15 अगस्त तक जिम का निर्माण पूरा होने की योजना तैयार की है। स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से डिजिटल माध्यम से सभी का एक साथ उद्घाटन कराया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मियागंज ब्लाक में एक जिम खोला गया है। यह प्रोजेक्ट सफल रहा है। इसलिए अब दूसरे ब्लाकों में जिम खोले जाएंगे।
-दिव्यांशु पटेल, मुख्य विकास अधिकारी

मियागंज ब्लाक में खुली जिम में लगे कसरत के उपकरण। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें