फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विजेता टीम के साथ कराटे कोच अजय सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। वर्चुअल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप काता फाइट में शामिल हुए पांच देशों के खिलाड़ियों में शामिल कस्बे के खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल सहित आठ मेडल जीते।
विज्ञापन

कस्बे की फाइटर जोन अकादमी में कराटे टीम कोच के अजय सिंह ने बताया कि वर्चुअल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप काता (बगैर शरीर को छुए) फाइट का दो दिवसीय आयोजन 11 व 12 जुलाई को हुआ था। इसमें पांच देश भारत, नेपाल, वियतनाम, बंगलादेश व उजेबकिस्तान के सौ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। पहले स्थान पर भारत, दूसरे स्थान पर नेपाल, तीसने पर वियतनाम, चौथे पर बांग्लादेश व पांचवें स्थान पर उजेबकिस्तान के खिलाड़ी थे। चैंपयिनशिप में जिले के नवाबगंज कराटे अकादमी से कस्बे की अनुकृति सिंह व सुरेश कुमार ने गोल्ड मेडल, राज सिंह व हंसिका ने रजत पदक, प्रिया सविता, उपहार सिंह, उमेश पाल व सूरज राजपूत ने कांस्य पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें