गंजमुरादाबाद। ग्राम बहलोलपुर में सोमवार से पांच दिवसीय सलमा रऊफ क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। पहले दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। हामजा, गंजमुरादाबाद, अंसार ने मैच जीते।
टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया। सोमवार को पहले मैच में हामजा क्रिकेट टीम ने गोल्हुआपुर को दो रन से हराया। दूसरे मैच में गंजमुरादाबाद क्रिकेट टीम ने भी गोल्हुआपुर को पांच विकेट से पराजित किया। तीसरा मैच गंजमुरादाबाद की अंसार मैदान टीम व नेवल क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। इसमें अंसार ने नेवल को 12 रनों से हरा दिया। विजेता टीम को 10 हजार और उप विजेता टीम को पांच हजार का पुरस्कार दिया गया। आयोजक डॉ. उबैदुर्रहमान, इमरान खां, मोबीन अहमद, शकील खां, इसराइल अहमद, आरिफ खान, फुरकान खान और शाकिब खां मौजूद रहे।