फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय सौ मीटर रेस में अक्षर ने लहराया परचम

विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में जीते गए कांस्य पदक व प्रमाणपत्र को दिखाता अक्षर तिवारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। हिलौली के बरदहा गांव निवासी कक्षा 11वीं के छात्र अक्षर तिवारी ने प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में तीसरा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

बरदहा गांव निवासी रूपशंकर तिवारी किसान हैं और मां कंचन गृहणी हैं। बेटा अक्षर तिवारी नवोदय विद्यालय में 11वीं का छात्र है। अक्षर की बचपन से ही दौड़ में रुचि रही थी। 17 से 19 जनवरी के बीच प्रयागराज में उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 54वीं यूपी स्टेट वार्षिक एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2021 आयोजित की गई थी। इसमें अक्षर ने एसोसिएशन के सचिव सिद्धार्थ कुमार की निगरानी में 100 मीटर रेस में प्रतिभाग किया था। अक्षर ने 100 मीटर दौड़ में प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। इस पर उसे कांस्य पदक हासिल हुआ। अक्षर का कहना है कि वह अब नेशनल की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें