फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े लोडर से हादसे, एक की मौत, तीन लोग घायल

विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हसनगंज सीमा क्षेत्र में पलटा पड़ा ट्रक । - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात लोडर के पंचर टायर को बदलते वक्त मटरिया गांव के सामने कार ने चालक व क्लीनर को टक्कर मार दी। इसमें क्लीनर की मौत और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोडर को बचाने में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के चालक व क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

बाराबंकी के थाना लोनी कटरा के भिलवल गांव निवासी आफताब (30) गांव के रफीक (35) के साथ कन्नौज से लोडर (पिकअप) में आलू लादकर हैदरगढ़ बाराबंकी जा रहा था। रात एक बजे हसनगंज थाना क्षेत्र के मटरिया गांव के सामने लोडर का टायर पंचर हो गया। किनारे लोडर खड़ा कर चालक व क्लीनर टायर बदलने लगे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने चालक व क्लीनर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया। वहां रफीक को मृत घोषित कर दिया गया।
चालक आफताब की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक्सप्रेसवे से लोडर को न हटाए जाने पर रात दो बजे उसे बचाने की कोशिश में ट्रक पलट गया। संतकबीर नगर निवासी चालक रवींद्र व क्लीनर बबलू घायल हो गए। दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन

सीमा विवाद में फंसी रही पुलिस
हसनगंज कोतवाली सीमा क्षेत्र में हादसा होने से औरास पुलिस ने हसनगंज पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात कह पल्ला झाड़ लिया।हसनगंज पुलिस सीएचसी औरास में मौत की बात कह शव देखने तक नहीं पहुंची। दो थानों की पुलिस के सीमा विवाद में शव 11 घंटे सीएचसी में पड़ा रहा। दोपहर 12 बजे हसनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें