फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे कैसे निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

Thu, 03 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार पूरा जोर भले लगाए हो, लेकिन जिले में बैठे विभागीय अधिकारियों को इसमें कोई खास रुचि नहीं है। एकमात्र पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार व पांच मार्च को ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। यहां दर्जन भर खेलों के लिए व्यवस्था होने का दावा किया जाता है। हकीकत यह है कि  फुटबाल के अलावा किसी भी खेल का प्रशिक्षण देने के लिए यहां कोच तक नहीं है। इतना ही नहीं अन्य बुनियादी सुविधाएं भी नदारद हैं। स्टेडियम में लगा हैंडपंप खराब पड़ा है। इन तमाम अव्यवस्थाओं के बावजूद विभागीय अधिकारी स्टेडियम को चकाचक बता रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में मौजूदा समय में दो कोच तैनात हैं। जिनमें से एक फुटबाल कोच सुधीर श्रीवास्तव हैं और दूसरी ताइक्वांडो कोच कल्पना कमल हैं। इनमें ताइक्वांडो कोच ने बीती दो जुलाई 2015 को उन्नाव में ज्वाइनिंग ली थी और तीन जुलाई को वह अवकाश पर चली गईं थी। अवकाश पूरा होने पर उन्होंने बाल पाल्य अवकाश ले लिया। इससे ज्वाइनिंग के बाद से वर्तमान समय तक वह छुट्टी पर चल रही हैं। स्टेडियम में क्रिकेट, फुटबाल, बॉलीबाल, हाकी, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, स्वीमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित करीब दर्जन भर खेलों का प्रशिक्षण दिए जाने का दावा किया जाता है। जबकि मौजूदा समय में सिर्फ फुटबाल कोच के अलावा अन्य सभी खेल कोच के पद रिक्त पड़े हैं। स्टेडियम में बीते कई सालों पहले लाखों रुपयों की लागत से बनाई गई जिम में अब उपकरणों को जंग लग गया है। इसके अलावा जिम में मोटी पैसा खर्च करके उपकरण लगाए गए थे, लेकिन रखरखाव न होने से इनमें जंग लग गया है। जिम में प्रैक्टिस करने के लिए 210 रुपये प्रतिमाह की फीस तय की गई थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से जंग खाए उपकरणों से लोगों ने किनारा कर लिया। नतीजतन जिम से होने वाली स्टेडियम की आमदनी भी बंद हो गई है।

ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कल से
जिला युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल अधिकारी उन्नाव ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिला योजना अंतर्गत खुली ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार व पांच मार्च को आयोजित होगी। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी (पुरुष व महिला दोनों वर्गों में), कुश्ती व वेटलिफ्टिंग (केवल पुरुष वर्ग के लिए) प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन


इनसेट
हैंडओवर नहीं हुआ बैडमिंटन इंडोर हाल, टेबल टेनिस हाल भी बंद
स्टेडियम में बने बहुउद्देशीय बैडमिंटन इंडोर हाल के जर्जर होने के बाद इसके नवीनीकरण के लिए बीते वर्ष 2012 में 39.49 लाख रुपये का बजट खेल मंत्रालय ने पास किया था। इसके निर्माण का ठेका पैकफेड निर्माण खंड के पास था। लेकिन, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से अभी तक यह विभाग को हैंडओवर नहीं हो सका है। वहीं इस हाल के ऊपरी तल बने टेबल-टेनिस हाल के भी काफी बुरे हालात हैं। बारिश के मौसम में इसमें पानी रिसता रहता है और इसकी दीवारों में लोना लग गया है। लेकिन इसका भी कोई पुरसाहाल नहीं है।

दूर की जाएंगी कमियां
स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्था की गई है। खेल उपकरण व बैठने की सुविधा के साथ अन्य व्यवस्थाएं भी मौजूद हैं। हां यदि को कमी है और खिलाड़ी बताता है तो उसे दूर कर दिया जाएगा। सुधीर श्रीवास्तव, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी, पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें