फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दम

विज्ञापन
भगवंतनगर में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पुरस्कृत प्? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आरआरबीएन इंटर कालेज भगवंतनगर में किया गया। इसमें बच्चों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह ने किया। 100 मीटर बालक वर्ग में अरुण कुमार प्रथम, शैलेंद्र दीक्षित द्वितीय एवं शिवम त्रिवेदी तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मिलन वर्मा प्रथम, पिंकी देवी द्वितीय व पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में आदित्य और 1600 मीटर में विजय शंकर ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोला फेंक में बालक वर्ग में आदित्य प्रथम व बालिका वर्ग में सोनम अव्वल रहीं। वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच डोकरई व मनीखेड़ा के मध्य हुआ। जिसमें डोकरई ने मनीखेड़ा को 21- 10 से मैच जीत लिया। प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी आदर्श दीक्षित ने प्रमुख प्रतिनिधि को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेयी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। शिक्षक ज्ञान प्रताप सिंह, अतुल सिंह, प्रेमचंद्र, सुशील कुमार, दिवाकर सिंह, आनंद बाजपेयी, आशू सिंह प्रधान डोकरई, लल्लू सिंह, राकेश सिंह, कामिनी पांडेय व नेहा रावत मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें