संवाद न्यूज एजेंसी
अचलगंज (उन्नाव)। अचलगंज-बदरका मार्ग पर कुर्मापुर गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिहार थानाक्षेत्र के अंगदखेड़ा गांव निवासी विनोद कुमार गुरुवार दोपहर परिवार के साथ गुजरात जाने के लिए घर से निकले थे। कानपुर सेंट्रल तक जाने के लिए उन्होंने कार बुक की थी। अचलगंज-बदरका मार्ग पर कुर्मापुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में पलट गई। राहगीरों ने कार में सवार यात्रियों को बाहर निकाल पुलिस को बताया।
पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायलों में रायबरेली के लालगंज निवासी कार चालक धर्मेंद्र कुमार (38), बिहार के अंगदखेड़ा निवासी विनोद कुमार (35), पत्नी अनुदेवी (32), बेटा अंश (6), बेटी अनुष्का (4) कार में बैठी तकिया निवासी अनामिका (20) और रायबरेली निवासी अनुराधा घायल हो गई। घायलों में प्राथमिक उपचार के बाद सभी जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसमें धर्मेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि कार पलटने से छह लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत सामान्य है। चालक की गंभीर है।