अचलगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर से कार बस के आगे पलट गई और करीब पांच मीटर तक घिसटती चली गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से कार में सवार तीनों युवक उसी में फंस गए। पुलिस ने उन्हें निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
लखनऊ के थाना काकोरी के गांव मौदहा निवासी कार सवार शाह जी (32) अपने छोटे भाई फैजान (18) और साथी विक्की राजपूत (40) के साथ कार से लखनऊ से कानपुर जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दोपहर करीब 12 बजे बंथर के आजाद मार्ग चौराहे पर कानपुर से रायबरेली जा रही रायबरेली डिपो कि चालक ने बस चौराहे से बदरका की तरफ मोड़ दी। इससे कार उसी में भीड़ गई।
घटना में कर सवार शाहजी और विक्की राजपूत गंभीर घायल हो गए। जबकि फैजान को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों गंभीर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया बाद में कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। हादसे के वक्त बस में 15 यात्री थे, पुलिस ने सभी को दूसरे वाहनों से भेजा। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि रोडवेज में कर टकराने से दो लोग घायल हुए हैं एक सही है। हाइड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है।
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद
28जेएनडी36 : बिजली का तार गिरने से धूं-धूं कर जलती बाइक। संवाद