फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एसपी, डीएम ने मुख्य चौराहों के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रमजान माह के साथ होली और ईद पर्व को लेकर शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी ने शहर में पैदल मार्च किया। डीएम गौरांग राठी, एसपी जयप्रकाश सिंह ने रूट मार्च के दौरान क्षेत्रवासियों, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से बातचीत कर आपसी भाईचारे, परस्पर सम्मान एवं सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट करने अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जनसामान्य से अपील की गई है कि वह शांति और सद्भाव बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें। कहा कि अराजकतत्वों पर नजर रखी जा रही है। इस दौरान एडीएम सुशील कुमार, एएसपी अखिलेश सिंह उत्तरी, मजिस्ट्रेट राजीव राज, सीओ दीपक यादव, एसडीएम क्षितिज द्विवेदी सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें