उन्नाव। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अब्बासपुर में सदर प्रभारी मनीषा दीपक ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा रवाना की। साइकिल रैली मुख्य मार्ग के ग्राम अब्बासपुर से दोस्तीनगर, थाना, बौनामऊ होते हुए ग्राम सभा रऊ बाजार पहुंची। यहां पर सभा का आयोजन जिला सचिव संजय सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी अरुण शंकर शुक्ल ने कहा कि जनता विकास कराने वाले दल को पसंद करती है। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री ने पूर्व के चुनाव में जो विकास के वादे किए थे, उन वादों से ऊपर उठकर कार्य किया है सदर प्रभारी मनीषा दीपक ने आभार व्यक्त किया। संचालन सदर विधानसभा अध्यक्ष रामबहादुर यादव ने किया।
कार्यक्रम को मो. अकरम, वीरेंद्र सिंह प्रधान, सुंदर नेता, रमेश यादव, जफर किदवई, अतर अली लाले, शिवप्रसाद सिंह ने भी संबोधित किया। अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष मो. इस्माइल, मुकेश सिंह, गुड्डू मिश्रा, गोलू चंदेल, गुड्डू सिंह, शांति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सपा विधायक सुधीर रावत की अगुवाई में साइकिल रैली कस्बे में घूमी। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने किसानों और गरीबों के विकास की ओर पूरा ध्यान दिया है। एक ओर जहां उन्होंने बीज और सिंचाई की चिंता दूर की वहीं इंटर तक मुफ्त शिक्षा देने के साथ ही प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया। साइकिल रैली में सभासद राजू ब्रह्मचारी, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष संतोष फौजी, प्रधान यशवंत सिंह, शिव प्रकाश, सपा नेता नसीम अहमद ,रत्नेश मिश्रा ,कलीम अहमद व शोएब अली आदि रहे।