फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार से निकला धुआं, मचा हड़कंप

विज्ञापन
लखनऊ कानपुर हाइवे पर नवाबगंज के पास कार से धुंआ निकलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। लखनऊ से कानपुर जा रही कार में अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख युवक ने कार सड़क किनारे रोक दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इंजन से धुआं निकलता देख गाड़ी को हाईवे से हटवाया। मेकेनिक को बुलाकर गाड़ी ठीक कराने के बाद चले गए।
विज्ञापन

शहर के दरोगाबाग निवासी गौरीशंकर दीक्षित बेटे शुभम के साथ सीतापुर गए थे। वहीं से घर लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के पक्षी विहार के निकट गाड़ी से धुआं उठने लगा। गाड़ी से धुआं उठता देख गौरीशंकर घबरा गए और गाड़ी को सड़क किनारे लगा पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और मेकेनिक को बुलाकर गाड़ी दिखवाई। गाड़ी ठंडी होने में करीब दो घंटे का समय लग गया। उसके बाद सभी घर के लिए निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें