फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: 8.24 करोड़ से बनेंगे लघु सेतु व पुलिया, सुगम होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जनपद में तीन लघु सेतु व चार पुलिया निर्माण के लिए शासन ने 8.24 करोड़ की स्वीकृति दी है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर जारी कर दिए हैं। सेतु निर्माण से दो लाख की आबादी को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

विधानसभा भगवंतनगर व पुरवा क्षेत्र के सात लघु सेतु की लंबे समय से मरम्मत की मांग चल रही थी। इसमें से तीन लघु सेतु व शेष चार छोटे नालों पर बनी पुलिया हैं। पूर्व के बने यह सेतु जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। किसी के पिलरों में दरार आ गई है तो किसी की दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा पुलिया भी खस्ताहाल होने से रात के अंधेरे में तो इनसे आना-जाना खतरनाक हो जाता है।
सबसे खराब स्थिति पुरवा क्षेत्र के कालूखेड़ा कांथा मुसन्ना मार्ग पर बने संकरे पुल की है। वर्तमान में पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। उसकी रेलिंग भी टूट चुकी है। आवागमन का मुख्य मार्ग होने के कारण वाहनों की संख्या इस पर काफी ज्यादा है। इसको लेकर काफी समय पहले पुल मरम्मत की मांग की गई थी, जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। अब इस पर लघु सेतु के लिए 98.40 लाख का बजट स्वीकृत हो गया है। जिससे अब इस पुल से आवागमन में लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करने से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

लघु सेतु व पुलिया बनने से कम होंगे हादसे : जिन लघु सेतु व पुलिया निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हुआ है, वह सभी संपर्क मार्गों पर हैं। इसी कारण मार्ग पर आवागमन भी काफी ज्यादा रहता है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, पुल, पुलिया निर्माण से हादसे कम होंगे और लाखों लोगों को आवागमन में फायदा मिलेगा।

02जेएनडी09: मंडी में आई कपास की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें