फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सांस लेने में दिक्कत के बाद वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं बुखार, सांस रोगी और पेटदर्द से पीड़ित 18 मरीजों को भर्ती किया गया। बुखार मरीजों का सैंपल डेंगू की जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

बीघापुर के जनकपुर निवासी श्रीराम की पत्नी उमा देवी (70) की तबीयत खराब चल रही थी। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां शनिवार को इलाज के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। वहीं, शनिवार को बुखार, पेटदर्द और सांस लेने में तकलीफ के 18 मरीज इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को भर्ती किया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। इसके अलावा डेंगू व मलेरिया की आशंका पर बुखार मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें