फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत

Fri, 17 Apr 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। रनथ्रू ट्रेन से उतरने के चक्कर में पैर फिसलने से एक छात्रा पहिए के नीचे चली गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विजय सिंह की 20 वर्षीय पुत्री नैन्सी सिंह उर्फ तृप्ती कानपुर में बैंक की तैयारी के लिए कोचिंग कर रही थी। वह गुरुवार को कोचिंग पढ़ने के बाद लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस से आ रही थी। उन्नाव स्टेशन पर ट्रेन को न रुकते देख नैंसी घबरा गई और चलती ट्रेन से ही उतरने का प्रयास करने लगी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह पहिए के नीचे आ गई।

इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों की घटनास्थल पर भीड़ लग गई और इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। मृतका के  पास मिले मोबाइल से इसकी सूचना परिजनों को दी गई। घटना की जानकारी होने पर मां व मामा जीआरपी थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें