फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर भिड़े छह वाहन, 10 घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-20, 21, 22, 23, 24 व 25
विज्ञापन


-12 किमी तक वाहनों की लगी रहीं कतारें, लोग हुए परेशान
-हाईवे जाम होने से शहर में घुसे वाहन, बाधित रहा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव/सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बुधवार को पांच घंटे के अंतराल पर अलग-अलग स्थानों पर छह वाहन भिड़ गए। घटना से हाईवे का यातायात बेपटरी हो गया। जाम के चलते शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमरा गई। पूरे दिन में तड़के चार से दोपहर दो बजे तक करीब 10 घंटे तक हाईवे से लेकर शहर तक भीषण जाम लगा रहा।
करीब 12 किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। यातायात व थाना पुलिस ने मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे के किनारे खड़ा कराकर यातायात बहाल कराया। इस दौरान घटना में दो वाहनों के चालक घायल भी हो गए। घायलों को अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना की शुरुआत बुधवार सुबह चार बजे के करीब हुई। कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर दही थानाक्षेत्र के अन्नपूर्णा मंदिर के पास मंगलवार रात मौरंग लेकर जा रहे डंपर का पहिया पंचर हो गया। इससे डंपर बीच सड़क में खड़ा हो गया। भोर पहर करीब चार बजे पीछे से आ रहा मौरंग लारा दूसरा डंपर खराब खड़े डंपर से भिड़ गया। इससे मौरंग हाईवे पर बिखर गई। घटना में पीछे से भिड़े डंपर के चालक हमीरपुर निवासी प्रेमशंकर (33) का पैर फ्रैक्चर हो गया। इसी बीच पहले से खड़े डंपर का चालक भाग निकला। घटना के बाद जाम लगने लगा।
आधे घंटे बाद यातायात प्रभारी सुनील सिंह और दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाने का प्रयास किया लेकिन मौरंग ओवरलोड भरी होने से नहीं हट पाया। इसके बाद एक हाइड्रा मशीन, जेसीबी और ट्रैक्टर मंगवाया गया लेकिन ओवरलोड होने से एक हाइड्रा नहीं हटा पाया। बाद में दो और हाइड्रा मशीनें मंगवाई गईं। जैसे-तैसे डंपरों को आगे-पीछे किया गया। इस बीच तब तक बहुत लंबा जाम लग गया। देखते ही देखते जाम गदनखेड़ा बाईपास तक पहुंच गया।
सुबह 10 बजे जब जाम खुलने के आसार नहीं दिखे तो पुलिस ने लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन से दोनों तरफ के वाहनों को निकलवाना शुरू किया। दोपहर दो बजे के करीब क्षतिग्रस्त वाहन के साथ मौरंग को हटवाकर सड़क किनारे कराया गया, तब वाहन रेंगना शुरू हुए। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर में मौरंग ओवरलोड थी। इसी कारण जाम खुलवाने में समय लग गया।
उधर, हाईवे पर अचलगंज आजाद मार्ग चौराहे के पास सुबह पांच बजे खराब खड़े ट्रक में पीछे से ट्राला भिड़ गया। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में ट्रक सवार बस्ती जिले के पुरे सुंदर छावनी निवासी बजरंगी (50) और खलासी मोहित (38) पुत्र खड़कू शर्मा घायल हो गए। बजरंगी को कानपुर हैलट रेफर कर दिया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया और तीन किलोमीटर तक पहुंच गया। बदरका चौकी इंचार्ज अनिल त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर सुबह करीब नौ बजे यातायात सामान्य कराया। यातायात सामान्य कराने के बाद पुलिस हटी ही थी कि कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के कर्मी गांव के सामने बाईं ओर से ओवरटेक कर रहा लोडर ट्रक से बचने के लिए डिवाइडर पर लगी रेलिंग से टकरा गया। इससे फिर हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। एक घंटे बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन

इंसेट-2
गदनखेड़ा से शहर में घुसे वाहन, बड़े चौराहे पर लग गया जाम
उन्नाव। हाईवे पर जाम लगने से छोटे वाहन दोपहर करीब 11 बजे गदनखेड़ा से शहर के अंदर आने लगे। शहर में पीडीनगर से होते हुए छोटे व बड़े चौराहे पर पहुंचे। इसी बीच सुबह पाली की यूपी बोर्ड परीक्षा छूट गई तो शहरी क्षेत्र में तीन विद्यालयों अटल बिहारी व राजा, रानी शंकर सहाय इंटर कालेज के परीक्षार्थी छूट गए। वहीं रमजान के चलते बाजारों में खरीदार भी पहुंचे गए। इससे छोटे से बड़े चौराहे के बीच यातायात बढ़ गया तो यहां जाम लग गया। करीब दो घंटे तक शहर में भी भीषण जाम रहा। वाहन सवार जाम में फंसकर बेहाल हो गए। स्थिति यह थी कि गांधीनगर तिराह से बड़ा चौराहा तक तय होने वाले दस मिनट के सफर को पूरा करने में पौन घंटे का समय लगा। हाईवे पर ही यातायात पुलिस की मौजूदगी के चलते शहर के चौराहों पर भी पुलिस कर्मी कम रहे। इससे यातायात व्यवस्था और चरमरा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें