फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह बीघे गेहूं की फसल राख

Thu, 06 Apr 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
आग से जली फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सुलतानपुर में 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन एक पेड़ के संपर्क में आ जाने से खेतों में चिंगारी गिरी, जिससे आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पांच किसानों की करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


नगर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सुलतानपुर और उसके मजरे डड़ियनपुरवा के बीच 33 हजार केवीए की विद्युत लाइन निकली है। यह विद्युत लाइन बुधवार की दोपहर एक हरे पेड़ से टकरा गई। जिससे निकली एक चिंगारी खेत में जा गिरी। इससे खेत में पकी खड़ी गेहूं की फसल जलने लगी। आग की लपटे देख किसान खेतों की तरफ  भागे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग का विकराल रूप देखकर किसानों ने फ ायर बिग्रेड को सूचना दी। जब तक फ ायर बिग्रेड की गाड़ी आती किसानों ने आग बुझा ली।

मगर ग्राम सुलतानपुर के मुन्ने पुत्र अहमदे, प्यारेलाल पुत्र जोला, सब्बीर पुत्र साहब, सुलेमान पुत्र साहब अली और नसीम पुत्र पसंद अली की फसल जलकर राख हो गई। इस अग्निकांड में करीब छह बीघा गेहूं की फसल जली है।
विज्ञापन


आग से दो बीघे फसल राख
बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डड़िया सुनौरा में हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। जिससे तीन किसानों की लगभग दो बीघा फसल जल गई। घटना की सूचना पर पहुंची फ ायर ब्रिगेड ने आग को आगे नहीं बढ़ने दिया। ग्राम डड़िया सुनौरा निवासी माया, कमलेश व रामदुलारी के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है।

बुधवार शाम हाईटेंशन लाइन टूटकर खेत में गिर गई जिससे माया के खेत में आग लग गई। तेज लपटें देखकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते इससे पहले तीनों किसानों की करीब 2 बीघा फसल जल गई। अग्निकांड में करीब 7000 की फ सल नष्ट हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें