फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जीआरपी बना वॉलीबाल चैंपियन

विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता जीतने के लिए जोर आजमाइश करते खिलाड़ी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पाटन। नवयुवक वॉलीबाल क्लब गोरैया के तत्वावधान में आयोजित किए गए डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता में सीतापुर जीआरपी ने साईं हॉस्टल को हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल का पहला मैच सीतापुर जीआरपी और इटावा के मध्य खेला गया। मैच में सीतापुर जीआरपी ने पहला सेट 21-19 से व तीसरा सेट 21-17 से जीतकर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच साईं हॉस्टल और एसबी ब्रदर्स लखनऊ के बीच खेला गया। कांटे की टक्कर में साईं हॉस्टल ने पहला सेट 21-19 से जीता।
दूसरे सेट में एसबी ब्रदर्स ने 18-21 से जीत दर्ज कराकर मुकाबले में बराबरी कर ली। तीसरे सेट में साई हॉस्टल ने तेजी लाते हुए एसबी ब्रदर्स को 21-17 से हराकर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच साईं हॉस्टल रायबरेली और जीआरपी सीतापुर के मध्य खेला गया।
विज्ञापन

पहला सेट र्साइं हॉस्टल ने जीता लेकिन इसके बाद लगातार दूसरे और तीसरे सेट क्रमश: 26-24 व 25-19 से जीत दर्ज करा कर जीआरपी सीतापुर ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजकों ने विजेता जीआरपी सीतापुर को ट्राफी के साथ 11000 का नगद पुरस्कार व उप विजेता र्साइं हॉस्टल रायबरेली को ट्राफी के साथ 51 सौ रुपये देकर पुरस्कृत किया।
इस दौरान निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश यादव, नीरज बाजपेई, डॉ. राजू व रामस्वरूप वर्मा के अलावा आयोजकों में लक्ष्मीकांत, शिवशंकर मास्टर, बड़े वर्मा, शिवा पटेल, मोनू पटेल, मुकेश पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। निर्णायक व सहनिर्णायक की जिम्मेदारी पूर्व फौजी अनिल वर्मा, संतोष वर्मा, डॉ. राजेश व कुलदीप पटेल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें