फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्विरोध हुआ लेखपाल संघ का चुनाव

विज्ञापन
बांगरमऊ तहसील सभागार में निर्विरोध चुने जाने के बाद लेखपाल संघ के पदाधिकारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव हुआ। सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

हसनगंज तहसील से आए चुनाव प्रभारी अनिरुद्ध कुशवाहा, नवीन तिवारी व रघुवीर सिंह की देखरेख में चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर चंद्रभूषण, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदलाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित पाल, मंत्री विनोद कुमार साहू, उपमंत्री राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष अब्दुल सफी व लेखा परीक्षक पद पर अमर सिंह को चुना गया।
विज्ञापन

लेखपालों ने पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया। चुनाव प्रभारी ने पदाधिकारियों को पद व कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण पटेल, प्रशांत मिश्रा, जितेंद्र यादव, आशीष तिवारी, विवेक पटेल, सौरभ दुबे, कुलदीप, प्रशांत पांडेय, निर्मल कृष्ण, सौरभ सिंह, सुधीर त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें