फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए पर महिलाओं को धरने पर बैठा रहे सिमी के लोग: मोहसिन रजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर जिस तरीके से भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। वह गलत है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज की बहनों को सड़कों पर खड़ा किया जा रहा है। इसके पीछे राजनीतिक संगठन तथा सिमी जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों का हाथ है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि जाहिर सी बात है नागरिकता संशोधन कानून नागरिकता देने का कानून है। नागरिकता लेने का नहीं है। इसके बावजूद यदि मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को सड़क पर लाकर खड़ा किया जा रहा है तो इसके पीछे किन लोगों का हाथ है, कौन लोग ऐसा कर रहे हैं। उनका मकसद क्या है, यह सभी जानते हैं। आरोप लगाया कि कुछ लोग उनको धरने पर बैठाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। इसमें कुछ राजनीतिक लोग हैं तथा कुछ ऐसे लोग हैं, जिनके बारे में पुलिस ने रिपोर्ट सौंपी थी। इनमें पीएफ आई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) और सिमी जैसे आतंकी संगठनों का हाथ है। जिन्हें प्रतिबंधित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें