फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कन्या सुमंगला योजना व पेंशन के शिविरों में सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महिला कल्याण विभाग की ओर से ब्लाकों में लगाए गए कन्या सुमंगला योजना व पेंशन से जुड़े शिविर पूरी तरह फ्लाप रहे। प्रचार-प्रसार के अभाव में कहीं लोग नहीं पहुंचे तो कहीं अधिकारी ही गायब रहे।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी ब्लाॅक परिसर में शनिवार को लगाए गए शिविर में अधिकांश समय सन्नाटा रहा। यहां मौजूद एडीओ समाज कल्याण ब्रह्मवेद पांडेय ने बताया कि शिविर में पेंशन सहित अन्य योजनाओं के 20 आवेदन आए। अधिकांश योजनाओं के आवेदन ऑनलाइन भरे जाते हैं।
हसनगंज ब्लाॅक परिसर में लगे कैंप में मात्र नौ आवेदक पहुंचे। समाज कल्याण अधिकारी शुभम श्रीवास्तव ने बताया कि जो भी लोग आए थे, उनके प्रपत्र ले लिए गए हैं। सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक परिसर में लगे शिविर में कोई उच्चाधिकारी नहीं पहुंचा। सुबह से शाम तक चले शिविर में अकेले एडीओ समाज कल्याण प्रवेंद्र कुमार मौजूद रहे। प्रचार प्रसार न होने से पूरे दिन में सिर्फ दो लोग पेंशन का आवेदन लेकर पहुंचे, जिनके कागज पूर्ण न होने से उनके भी काम नहीं हो सके।
विज्ञापन

विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। एडीओ समाज कल्याण पूजा सिंह व ग्राम विकास अधिकारी पुत्तनलाल पाल ने मुख्यमंत्री बाल सेवा, कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी। हालांकि यहां भी कोई आवेदन करने नहीं पहुंचा। केवल योजनाओं की जानकारी देकर कार्यक्रम का समापन कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें