फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में हुंकार भरेंगे विशिष्ट बीटीसी शिक्षक

Mon, 31 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक चार सितंबर को लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना आयोजित कर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। इसे लेकर रविवार को शहर के निराला पार्क में बैठक कर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की में कहा गया कि एसोसिएशन की मांगों के निस्तारण पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार की इस उदासीनता के चलते विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों को लखनऊ कूच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

एक अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षक दिहाड़ी मजदूर की भांति काम कर रहे हैं। वह फंड व पेंशन योजना से भी वंचित हैं। इन शिक्षकों को न्यूनतम वेतन के नाम पर 17,140 रुपये देने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार इस बात को लेकर उदासीन बनी हुई है। इस मौके पर महामंत्री अमित सिंह, अनिल कनौजिया, महेंद्र कुमार, कंचन वर्मा, सुनील, आशुतोष त्रिपाठी, शिवकुमार तिवारी, संजय कुमार, वेद प्रकाश, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें