फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर, हर महादेव के उद्घोष से गूंजेंगे शिवालय

Mon, 16 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। महाशिवरात्रि को लेकर सोमवार को जिले के मंदिरों में साफ-सफाई हुई। देरशाम तक तैयारियां की जाती रहीं। इसके अलावा निकाली जाने वाली शिव शोभायात्रा को लेकर जगह-जगह सजावट का काम चलता रहा। शिवभक्तों ने भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों को तरह-तरह के फूलों से सजाया है। शिवरात्रि पर्व को लेकर शिवभक्त खासे उत्साहित हैं।
विज्ञापन


शिवरात्रि का पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शिव मंदिर के पट भोर पहर ही खोल दिए जाएंगे। सुबह से ही दर्शनार्थियों की भीड़ मंदिरों में पहुंच जाएगी और पूरे दिन हर, हर महादेव व ऊं नम: शिवाय के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान होंगे।

भगवान भोलेनाथ को फल व फूल अधिक ही पसंद हैं। इसलिए सोमवार को शिवालयों की धुलाई व साफ-सफाई तेजी के साथ की जाती रही। इसके अलावा शिव मंदिरों को फूलों से सजाया गया। शहर के सभी शिवमंदिरों के आस-पास भांग, धतूरा, फल, फूल, बेलपत्र आदि की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पूरे दिन मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का दौर चलता रहा। कई मंदिरों में तो शिवरात्रि पर्व पर ठंडाई व प्रसाद आदि के वितरण की भी व्यवस्था की जा रही है। शिवभक्तों की माने तो शिवरात्रि पर्व पर बड़ी संख्या में लोग व्रत रहकर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करते हैं और पूरे दिन शिवभक्ति में लीन रहते हैं।

यही नहीं शिवरात्रि पर जिले में कई कस्बों में शिव बारात निकाली जाएगी। शहर में निकलने वाली शिव शोभायात्रा को लेकर सोमवार को बड़े चौराहे पर सजावट का काम चलता रहा। इसी चौराहे पर लगी शिव प्रतिमा की साफ-सफाई कर रंगरोगन किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें