फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

Wed, 14 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां थानाक्षेत्र के गोड़वा मजरे अकोहरी गांव निवासी सुखदीन (70) सोमवार दोपहर घर से तीन किमी. दूर पठई गांव में मेला देखने गया था। रात को वह नौटंकी देखने के लिए वहीं रुक गया। सुबह तक वह घर नहीं पहुंचा। मंगलवार सुबह गोड़वा व पठई गांव के बीच गोड़वा निवासी संतोष के खेत में ट्यूबवेल के मेड़ पर उसका खून से लथपथ शव मिला। उसके  सिर, पीठ, हाथ पैर व होठों में गहरे घाव थे। किसी धारदार हथियार और ईंट से हमलाकर हत्या की गई है।
विज्ञापन


वृद्ध की हत्या का पता चलते ही भीड़ लग गई। सूचना पर मृतक की बहू गुलाबा व एसओ धर्मप्रकाश फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ अशोक सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ वहां मौजूद लोगों से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पठई गांव में भी लोगों से बात की। एसओ धर्मप्रकाश शुक्ल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


चोरों को पहचानने में तो नहीं हुई हत्या!
जिस जगह वृद्ध सुखदीन का शव मिला वहां पठई गांव निवासी संतोष का ट्यूबवेल है। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्यूबवेल की पीछे की दीवार की ईंटें हटी देखी। संतोष ने जब ट्यूबवेल के कमरे का दरवाजा खोला तो वायरिंग के तार कटे व जले मिले।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि सोमवार रात चोरी के इरादे से ट्यूबवेल की दीवार तोड़कर घुसे चोरों को नौटंकी देखकर घर लौट रहा वृद्ध पहचान गया। जिस पर उसकी हत्या कर दी गई।


जमीन के विवाद की भी चर्चा
ग्रामीणों के मुताबिक सुखदीन के तीन भाई थे। भाई अचलू की बीमारी से मौत के बाद सुखदीन ने उसकी पत्नी जनाका से शादी कर ली। जनाका से सुखदीन को एक बेटा रामदेव था। सुखदीन ने बेटे रामदेव की शादी गुलाबा से कर दी। छह साल पहले रामदेव की भी बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद सास जनाका ने अपने हिस्से की डेढ़ बीघा जमीन बहू गुलाबा के नाम कर दी थी। पति की मौत के एक साल बाद गुलाबा ने बिहार थाना क्षेत्र के पोरई गांव निवासी राजकुमार को अपना जीवन साथी बना लिया।

राजकुमार अपना घर छोड़कर गुलाबा के साथ ससुराल में ही रहने लगा। लोगों का कहना है कि सुखदीन के हिस्से की जमीन लेने के लिए कुछ दिन पहले राजकुमार से उसकी तू-तू-मै-मै हुई थी। पुलिस सुखदीन की हत्या में जमीन विवाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें