फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहीन बाग का प्रदर्शन जेहादी प्रयोग: साक्षी महाराज

विज्ञापन
उन्नाव सांसद साक्षी महाराज। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को एक जेहादी प्रयोग बताया। कहा कि जिस समय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हिंदुस्तान में आए थे। आप के पार्षद ताहिर हुसैन ने दंगे भड़काने का सारा काम करते हुए साजिश रचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फेल करने का प्रयास था। सांसद ने सोमवार को अपने कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए यह आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने शायर मुन्नवर राणा की बेटी सुमैय्या के दिए गए बयान पर कहा कि कौन डरा रहा है। सारे देश में यह किसी से छिपा नहीं है। अब तो बहुत सारे वीडियो सामने आ गए हैं। जांच भी जारी है। वह कौन लोग थे, जो पेट्रोल बम व पत्थर फेंक रहे थे। जिन्होंने रतनलाल की हत्या की, जांच में पुष्टि के बाद सरकार कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर की शुरुआत होने से राजनीति में आना हमारा सफ ल हो गया। अब मैं यह कहूं कि मुझे ही मेंबर बनना चाहिए, मेरा नाम होना चाहिए, तो मैं इस प्रकार का दुराग्राही व्यक्ति नहीं हूं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में कौन हो। यह केंद्र, प्रदेश सरकार और ट्रस्ट के लोग जानें। उन्होंने कहा कि हिंदू नेताओं पर हमलों की बढ़ती घटनाओं पर सरकार सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। सोनभद्र में सोना के लिए खुदाई की तैयारी पर इशारा करते हुए कहा कि जब दुष्ट राजा गद्दी पर बैठते हैं। तब अकाल, अनावृष्टि व अतिवृष्टि जैसा होता है। जब मोदी, अमित शाह और योगी जैसे धार्मिक लोग पदासीन होते हैं, तो पृथ्वी अपना दिल खोल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें