फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्ची से रेप का आरोप

Wed, 27 May 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज/अजगैन। अजगैन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की बच्ची के पिता ने पड़ोस में ही रहने वाले चार नाबालिगों पर बेटी के साथ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। आरोपियों में आठ से बारह साल तक के बच्चे हैं। चर्चा है बच्चों को रंजिशन फंसाया जा रहा है। एएसपी ने बताया कि पीड़ित बच्ची और आरोपियों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अजगैन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का आरोप है कि गांव में ही रहने वाले चार नाबालिग उसकी सात साल की बेटी को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गए और गांव के बाहर झाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। चारों आरोपियों को पुलिस थाने ले लाई और उनसे पूछताछ की तो बच्चों ने आरोप से इनकार कर दिया।

सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक रामकिशुन यादव और हसनगंज सीओ गांव पहुंचे और तफ्तीश की। आरोपियों की उम्र 8 से 12 साल के मध्य बताई गई है। पिता की तहरीर पर अजगैन थाना प्रभारी निरीक्षक वीके मिश्रा ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी ने बताया कि पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। वहीं, गांव में चर्चा है कि पुरानी खुन्नस के चलते मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें