फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से सात दुकानें जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। शहर के बाईपास तिराहे पर मोहल्ला शिवनगर में सड़क किनारे एचटी लाइन की चिंगारी से एक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते छह और दुकानें आग की चपेट में आ गईं। हाईवे किनारे दुकानों में आग लगी देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो घंटे बाद आग बुझाई।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र के शिवनगर मोहल्ले में बैंक ऑफ इंडिया के पास मंगलवार दोपहर एक दुकान पर एचटी लाइन से चिंगारी गिर पड़ी। इससे दुकान में आग लग गई। हवा चलने से आग फैल गई और आसपास की छह और दुकानों को चपेट में ले लिया। लपटे बैंक और एटीएम बूथ तक बढ़ने लगीं तो बैंक कर्मियों ने फायर स्टेशन और विद्युत विभाग को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद की गई। इस बीच दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें