फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: अपग्रेड सॉफ्टवेयर के सर्वर की रफ्तार रही धीमी

Sat, 09 Aug 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-स्पीड पोस्ट की रसीद निकलने में लगा 10 से 20 सेकेंड का समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। डाक विभाग में नए अपग्रेड सॉफ्टवेयर का सर्वर शुक्रवार को पूरे दिन चला, लेकिन रफ्तार धीमी रही। इससे एक स्पीड पोस्ट की रसीद निकलने में 10 से 20 सेकेंड का समय लगा। जिससे काम प्रभावित हुआ।
प्रधान डाकघर में नया सॉफ्टवेयर में अपलोड हुआ है, लेकिन नए सॉफ्टवेयर का सर्वर रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। पिछले दो दिनों से सर्वर न आने से काम प्रभावित था। शुक्रवार को सर्वर तो आया, लेकिन पूरी क्षमता से नहीं चल पाया। डाक अधीक्षक कानपुर सर्वेश कुमार ने बताया कि नया सॉफ्टवेयर है। इसलिए शुरुआती दौर में सर्वर की समस्या आ रही है। शुक्रवार को सर्वर के रहने से कुछ हद तक काम चला लेकिन स्पीड कम होने से स्पीडपोस्ट का काम प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-लॉटरी से हुआ किसानों का चयन
उन्नाव। पन्नालाल सभागार में वर्ष 2025-26 के लिए अनुदान पर कृषि यंत्रों को ऑनलाइन बुक करने वाले किसान का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया। उपकृषि निदेशक रवि चंद्र प्रकाश ने बताया कि मैकेनाइजेशन योजना के तहत कुल 76 किसानों का चयन ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें