फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जमीन बिक्री के नाम पर हड़पे 42.50 लाख रुपये, रिपोर्ट

Sat, 09 Aug 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शाहगंज निवासी व्यापारी के जमीन बिक्री के नाम पर युवक ने 42.50 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये लेने के बाद युवक कार्यालय बंद कर भाग गया। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर पीड़ित ने युवक के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के शाहगंज मोहल्ला निवासी शौनक गुप्ता ने बताया कि वह बर्तन व्यापारी हैं। प्लांट लगाने के लिए औद्योगिक जमीन की जरूरत थी। इसके लिए सिंगरोसी गांव निवासी फैसल महमूद जो कि सामना इन्फ्राटेक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं उनसे जमीन के लिए बात की थी।
उन्होंने अपने गांव में ही जमीन दिखाई थी। 42.50 लाख में सौदा भी तय हो गया था। पीड़ित के मुताबिक बैंक में आरटीजीएस के तहत अलग-अलग तिथियों में रुपये भेजे। यही नहीं जमीन पर कब्जा और दखल भी दे दिया गया। रुपये भेजने की पूरी इंट्री भी सुरक्षित है।
विज्ञापन

तय रुपये फैसल महमूद के पास पहुंचने के बाद जब उससे बैनामा करने को कहा गया तो वह टालने लगा। बाद में पता चला कि वह गांव स्थित अपना कार्यालय भी बंद कर भाग गया। कई बार फोन मिलाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। पीड़ित के मुताबिक जिस जमीन का सौदा किया गया था उस पर छह जुलाई को अन्य व्यक्ति कब्जा करने पहुंचे और नींव खोदने लगे।
इसका पता लगने पर जब वह वहां पहुंचे तो पता चला कि उसे धोखे में रख वही जमीन बिक्री कर दी गई जिसका सौदा पहले हो चुका है। पीड़ित का कहना है कि वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
-
दंपती सहित चार पर मारपीट की रिपोर्ट
बांगरमऊ (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला नौनिहालगंज निवासी रविशंकर गुप्ता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को बड़े भाई सरवन गुप्ता और उनकी पत्नी का आपस में विवाद हो रहा था। यह देख वह बीच-बचाव करने चला गया। तभी अन्य भाईयों में राजेश, मोनू और गोविंद के साथ राजेश की पत्नी रेशम भी आ गईं। इन लोगों ने रविशंकर और सरवन के साथ गाली-गलौज शुरू किया। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। इससे वह घायल हो गया। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि रविशंकर की तहरीर पर राजेश, मोनू गोविंद तथा रेशम पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें