फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशमकीट पालन घोटाले ने पकड़ा तूल

Tue, 28 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
विकास भवन में गबन की शिकायत को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
रेशमकीट पालन घोटाला तूल पकड़ता जा रहा है। गबन का शिकार हुए लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सोमवार को डीएम, सीडीओ व एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ ही रकम वापसी की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में वर्ष 2011/12 में रेशम विभाग में लाखों रुपये का घोटाला हुआ था। इसमें विभागीय अधिकारी आरके तिवारी पर आधा सैकड़ा किसानों का पैसा गबन करने का आरोप है। इस मामले में आरोपी आरके तिवारी जेल भी गए जो मौजूदा समय में जमानत पर हैं। इस मामले की जांच के लिए जिला रेशम अधिकारी डीके गुप्ता बीती 23 फरवरी को गांव आए थे। इस दौरान आरोपी आरके तिवारी की पत्नी बीना तिवारी कानपुर से अपने ड्राइवर राजू के साथ मौके पर पहुंच गईं थी।बीना तिवारी ने किसानों पर आरोपी पति के पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया था।

इस दौरान गांव की महिलाओं व बीना तिवारी के बीच मारपीट हुई थी। जिस पर दोनों पक्षों ने कोतवाली में क्रास शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद से दोनों पक्षों में तकरार बढ़ती ही जा रही है। सोमवार को गांव के लोग एसपी कार्यालय, डीएम कार्यालय के साथ ही सीडीओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंप आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रकम दिलाए जाने की मांग की है। अतिशीघ्र कार्रवाई न होने पर पीड़ितों ने प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान राजनारायण, हेमराज, राजकुमार, बाबूलाल, सेवकी, राजकुमार, मंगली प्रसाद, कमलेश, राजाराम, रामबाबू, रज्जन, रमेश, राकेश,ठाकुर प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें