फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम को निरीक्षण में मिली कमी तो नपेंगे अफसर

Wed, 16 Nov 2016 12:09 AM IST
उन्न्ााव
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करते डीजीपी व यूपीडा के सीईओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का छुटपुट कार्य अतिशीघ्र समाप्त कर लिया जाए। ऐन मौके पर कुछ भी कमी दिखाई दी तो अधिकारियों की खैर नहीं होगी। यह निर्देश यूपीडा के सीईओ नवनीत सहगल ने विभाग केउच्चाधिकारियों को निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  21 नवंबर को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करने बांगरमऊ आएंगे।  इसके मद्देनजर मंगलवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने यूपीडा के सीईओ नवनीत सहगल व सूबे के डीजीपी जावीद अहमद पहुंचे। सीईओ ने हाईवे की कार्यदायी संस्था यूपीडा के उच्चाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जल्द कमियां दुरुस्त कर लें। उन्होंने डीएम सुरेंद्र सिंह को भी रोजाना कार्य की प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए। सीईओ ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारी से हर हालत में कमियों को दूर कराने के लिए कहा। बाद में पत्रकारों से बातचीत में सीईओ ने कहा कि 302 किमी के इस एक्सप्रेस वे के बन जाने से आगरा से लखनऊ के बीच की दूरी कम हो गई है। लोग लखनऊ से आगरा लगभग साढ़े तीन घंटे में पहुंच सकेंगे।  इमरजेंसी में इस एक्सप्रेस वे को रन वे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।  देश का यह पहला एक्सप्रेस वे है जिसे आवश्यकता पड़ने पर रनवे के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मौके पर डीजीपी जावीद अहमद, आईजी जोन प्रवीण कुमार व डीआईजी सहित अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।

आईजी, डीआईजी ने एक दिन पहले किया निरीक्षण
बांगरमऊ (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर हैं। 21 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस मार्ग के उद्घाटन के लिए यहां पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम खंभौली के सामने बनी हवाई पट्टी के निरीक्षण के लिए आईजी व डीआईजी सोमवार दोपहर बाद कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने लगभग 3 घंटे तक  स्थलीय निरीक्षण किया। भगवंतनगर के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर तथा क्षेत्रीय विधायक बदलू खां भी मौके पर पहुंच गए। अन्य सपाइयों ने अधिकारियों से ग्राम खंभौली के सामने सर्विस रोड बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर सपा के वकील अहमद, डा. लियाकत, आजाद प्रधान, देवेंद्र यादव, राजेश यादव, फैज अल्वी, रमेशचंद्र द्विवेदी तथा जाहिद खां सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें