फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किसानों को सरकार की उपलब्धियां बता वितरित की बीज किट

Sun, 03 Aug 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव) । किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने के अवसर को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। सभी ब्लाकों में कार्यक्रम आयोजित करके किसानों को सरकार की उपलब्धियां और योजनाएं बताईं गई। इस मौके पर बीज किट का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन

असोहा ब्लाक में कृषि विभाग द्वारा पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश रावत शामिल हुए। राजकीय कृषि भंडार प्रभारी अरुणांचल सिंह ने किसानों को बीज मिनीकिट की जानकारी दी। सहायक विकास अधिकारी कृषि शिवकुमार सिंह ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड व बीज की मिनीकिट का वितरण किया।
वहीं हसनगंज के कृषि विज्ञान केंद्र धौरा में मोहान विधायक बृजेश रावत पहुंचे। केंद्र के अध्यक्ष मोहित कुमार सिंह, जिला पंचायत सदस्य इंद्र मोहन सिंह, रमेश चंद्र मौर्य, वैज्ञानिक पौध संरक्षण डॉ. जय कुमार यादव ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया। नवाबगंज में ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रवि प्रताप सिंह ने किसानों को रागी, सावा, कोदो आदि मोटे अनाज के बीज वितरित किए। कृषि रक्षा इकाई प्रभारी रामकिशोर, एडीओ आईएसबी मनोज कुमार, वीडीओ शैलेंद्र भारतीय, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशिकांत राजपूत, नूतन सिंह, दुर्गेश तिवारी, मदन सिंह, जितेंद्र, ज्योति गुप्ता, सुशील कुमार, राधा कृष्ण वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें