फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रैक्टर में भिड़ा बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड, घायल

Wed, 08 Feb 2023 08:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टा मवेशी को बचाने में हादसा, चालक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन


औरास। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर सीमऊ गांव के पास छुट्टा मवेशी को बचाने में ट्रैक्टर में बाइक पीछे से भिड़ गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सुभानखेड़ा गांव निवासी रविंद्र कुमार (19) हरदोई जिले के संडीला कस्बे में संचालित बर्जर पेंट की फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड है। मंगलवार सुबह छह बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। सीमऊ गांव के पास लखनऊ से मिनी ट्रैक्टर लेकर हरदोई के प्रतापनगर चौराहे स्थित एक एजेंसी में जा रहे सीतापुर जिले के निवासी राहुल ने सड़क पर अचानक सामने छुट्टा मवेशी आ जाने से ट्रैक्टर मोड़ दिया। पीछे से आ रहा बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड ट्रैक्टर से टकराकर घायल हो गया। पुलिस चालक को ट्रैक्टर सहित थाने लाई। पीड़ित ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुशील पांडेय ने बताया जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें