फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन दिवस पर नजर रखेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट

Fri, 04 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। आगामी 7 व 10 सितंबर को मनाए जाने वाले वजन दिवस पर नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को लगाया गया है। यह सेक्टर मजिस्ट्रेट, आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण करेंगे। बाद में प्रारूप 6 पर अपनी आख्या उपलब्ध करानी है। सभी के साथ एक सुपरवाइजर को लगाया गया है।
विज्ञापन


विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को आयोजित राज्य पोषण मिशन की बैठक में सीडीओ संदीप कौर ने बताया कि इस माह के दो दिन जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन दिवस मनाया जाएगा। इसमें केंद्रों पर पंजीकृत समस्त बच्चों का वजन किया जाएगा। उनमें से अति कुपोषित एवं कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं वह स्वयं केंद्रों पर जाएं। जो अधिकारी इसमें लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जो गांव दिए गए हैं उनमें से कुछ गांव का सात तारीख और शेष गांव का 10 सितंबर को निरीक्षण करना है। निर्धारित दोनों दिवसों में बच्चों का वजन करने के बावजूद जो बच्चे छूट जाएंगे उनका वजन 11 व 14 सितंबर को किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि शासनस्तर पर सर्वेक्षण के अनुसार, जिले में लगभग 39 हजार बच्चे कुपोषण की श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन


बताया कि सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्र पर जाकर वहां उपलब्ध फार्म नंबर 1 पर अपना हस्ताक्षर एवं विजिट करने का समय अवश्य अंकित करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शिक्षक को पर्यवेक्षक बनाया गया है जो अपनी ग्राम पंचायत की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का पर्यवेक्षण करेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी शीरी मसूद ने बताया कि उनके कार्यालय में एक कंट्रोलरूम स्थापित कर दिया गया है। यदि कहीं कोई परेशानी हो तो कंट्रोलरूम में अथवा उनके मोबाइल नंबर पर सूचना अवश्य दें। बैठक में सीएमओ डॉ. गीता यादव सभी अधिकारी मौजूद रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां करेंगी वजन दिवस का बहिष्कार
उन्नाव। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गिरीश कुमार पांडेय ने डीएम को भेजे पत्र में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का अनिश्चितकालीन धरना लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में चल रहा है। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती हैं वह ना तो वह वजन दिवस की रिपोर्ट देंगी और न टीकाकरण की। साथ ही पल्स पोलियो की ड्यूटी भी नहीं करेंगी। वजन दिवस पर जनपद की कार्यकत्रियां 0 से 5 वर्ष के बच्चों का वजन नहीं करेंगी। 7 से 10 सितंबर तक कलमबंद हड़ताल पर रहेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें