फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने पकड़ी सामूहिक नकल, केंद्र व्यवस्थापक पर रिपोर्ट

Fri, 31 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते बीएसए दीवान सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एसडीएम बीघापुर ने हाईस्कूल परीक्षा के दौरान एसएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदेवरा में निरीक्षण किया तो केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़ा। अलग-अलग कमरों में चलाए गए सर्च अभियान में 25 छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के जवाब आपस में मैच करते मिले। अधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने परीक्षा केंद्र को डिबार किए जाने की कार्रवाई शुरू की है।

जिला प्रशासन के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक नकल विहीन परीक्षा कराने से थक नहीं रहे हैं, जबकि कालेज की बंद चहारदीवारियों के भीतर केंद्र व्यवस्थापकों की मनमानी है। कहीं इमला बोलकर नकल कराई जा रही है तो कहीं अलग कमरों में बिठाकर छात्रों को नकल की सहूलियत दी जा रही है। बुधवार तक सब ठीक चल रहा था। गुरुवार को एसडीएम बीघापुर व परीक्षा के जोनल मजिस्ट्रेट उदयभान सिंह को किसी ने बीघापुर के शिवलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदेवरा में नकल का खेल होने की सूचना दी। जिसे गंभीरता से लेते हुए जोनल मजिस्ट्रेट ने गुरुवार सुबह पहली पाली हाईस्कूल समाजिक विषय परीक्षा में छापेमारी की।
विज्ञापन


जोनल मजिस्ट्रेट टीम ने परीक्षार्थियों में सघन सर्च अभियान शुरू कर दिया। जिससे परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। सर्च अभियान में कमरा संख्या 5, 6, 7 में शंका होने पर टीम ने परीक्षार्थियों की कापियों का मिलान शुरू हुआ तो केंद्र का स्टाफ सकते में आ गया। इस दौरान तीनों कमरों में से 25 छात्रों की कापी पर लिखे प्रश्नों के जवाब की भाषा एक जैसी पाई गई। इस पर सचल दल ने कापियों को कब्जे में लेकर सील कर दिया। जोनल मजिस्ट्रेट ने केंद्र व्यवस्थापक केशवचंद्र सिंह को फटकार लगाने के साथ ही आगे की परीक्षा के लिए स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया है।

सूचना पर डीआईओएस राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। जोनल मजिस्ट्रेट ने केंद्र पर सामूहिक नकल पाए जाने पर परीक्षा केंद्र को ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। देर शाम डीआईओएस ने केेंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

टीम के पहुंचते ही कक्षों से मोबाइल फेंके गए
उन्नाव। जोनल मजिस्ट्रेट टीम ने जैसे ही परीक्षा केेंद्र के गेट पर दस्तक दी तो कक्ष निरीक्षकों और परीक्षार्थियों को छापेमारी की भनक लगी। परीक्षा कक्षों से मोबाइल की बौछार शुरू हो गई। छात्रों ने मोबाइल फेंकने शुरू कर दिए। कक्ष के बाहर मोबाइल दिखते ही कक्ष निरीक्षक उन्हें समेटने में जुट गए। तब तक जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर इंट्री कर चुके थे। मोबाइल का जखीरा देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। सभी मोबाइल जब्त करने के बाद सर्च अभियान चलाया तो सामूहिक नकल का खेल उजागर हो गया।

रद्द हो सकती है परीक्षा
सामूहिक नकल पकड़े जाने के बाद शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ ही जिला प्रशासन मीडिया के सवालों का जवाब देने से कतरा रहा है। जोनल मजिस्ट्रेट उदयभान सिंह व डीआईओएस राकेश कुमार परीक्षा रद्द होने के बारे में कुछ भी बताने से कन्नी काट गए। जेडी कार्यालय के एक अधिकारी की मानें तो सीएम की सख्ती को देखते हुए जेडी सख्त कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर रहा हैं। सूत्रों की मानें तो परीक्षा केंद्र की परीक्षा रद्द करने की कार्रवाई शुरू है।

कक्ष निरीक्षक कार्य मुक्त, होगी कार्रवाई
उन्नाव। एसडीएम ने सामूहिक नकल के खेल में केंद्र व्यवस्थापक के साथ ही कक्ष निरीक्षकों की भूमिका भी संदिग्ध पाई है। जिसके कारण केंद्र व्यवस्थापक के अलावा आधा दर्जन कक्ष निरीक्षकों को भी कार्रवाई की जद में लिया है। डीआईओएस कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त करने के साथ ही सख्त विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


बीएसए ने भी छात्र को नकल करते पकड़ा
उन्नाव। बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव पहली पाली में बीघापुर के सुभाष इंटर कालेज रावतपुर में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्च अभियान में इंटर उर्दू विषय की परीक्षा दे रहा एक छात्र नकल करते बीएसए के हत्थे चढ़ गया। बीएसए ने कांपी सील कर छात्र को बाहर का रास्ता दिखा दिया। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक संजय कुमार त्रिवेदी से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें