फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएस-3 वाहनों पर छूट से मची ‘लूट’

Fri, 31 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
कृष्णा मोटर्स में आफर के कारण बाइक खरीदने को मौजूद ग्राहक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एनजीटी की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने बीएस-3 वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर एक अप्रैल से रोक लगा दी है। इससे आटो मोबाइल मार्केट में खलबली है। कंपनियां वाहन वापस लेने को तैयार नहीं हैं, इससे लाखों की रकम फंसते देख डीलर भी बेचैन हैं। शहर में बीएस-3 के करीब एक हजार बाइक व स्कूटी का स्टाक अलग-अलग शोरूम में हैं। कोर्ट के फैसले के कारण शोरूम मालिकों ने गुरुवार को बाइकों पर 5 से 12 हजार रुपये छूट का आफर देकर ब्रिकी में जुटे रहे। स्टाक खत्म करने के लिए जान पहचान वालों को उधार देने से भी गुरेज नहीं कर रहे।

एक अप्रैल से बीएस-3 इंजन वाले वाहनों का एआरटीओ में रजिस्ट्रेशन बंद होने से सबसे ज्यादा बाइक शोरूम मालिकों में अफरातफरी है। एक-एक शोरूम में एक सैकड़ा तक बाइक व स्कूटी का स्टाक डंप है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कंपनियों ने वाहनों की वापसी से हाथ खड़े कर लिए हैं।
विज्ञापन


जिससे लाखों का नुकसान देख गुरुवार को बाइक पर 10 हजार तो स्कूटी पपर 12 हजार तक छूट का आफर घोषित कर दिया है। जिसके कारण गुरुवार दोपहर बाद विशाल मोटर्स, कृष्णा मोटर्स, स्वास्तिक मोटर्स में बाइक खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। जहां एक बाइक की बिक्री पर शोरूम मालिक तीन से पांच सौ रुपये की छूट देने में मुश्किल होती थी। वहां सुप्रीम कोर्ट फैसले के बाद छूट नहीं महाछूट देने की जरूरत शोरूम मालिकों को पड़ गई।

क्या बोले डिस्ट्रीब्यूटर्स
पुरानी बाइक का 15 साल बाद रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल किया जा रहा है और नई बाइक पर रोक लगाई जा रही है। अभी भी करीब डेढ़ सैकड़ा बाइक व स्कूटी स्टाक में हैं। कंपनी ने पुराना स्टाक वापस लेने से इंकार कर दिया है। दो पहिया वाहनों की खरीद पर 7 से 12 हजार रुपये की छूट 31 मार्च शाम तक है।- विशाल सिंह एमडी विशाल मोटर्स
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के साथ ही कंपनी ने झटका दे दिया है। कंपनी ने बीएस-3 स्टाक को वापस लेने से इंकार कर दिया है। करीब 35 बाइक व स्कूटी के साथ ही 25 ट्रैक्टर शोरूम स्टाक में है। ऐसे में 31 मार्च शाम तक बाइक व स्कूटी पर 7 हजार तक व ट्रैक्टर पर 20 हजार रुपये की छूट का आफर दिया है। - राजेश यादव एमडी कृष्णा मोटर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें