फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर स्कॉर्पियो का टायर फटा, भाकियू जिलाध्यक्ष समेत पांच घायल

Wed, 25 Jun 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-लालगंज मार्ग पर हड़हा गांव के सामने मंगलवार सुबह 11:30 तेज रफ्तार स्कार्पियो का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष सहित पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बीघापुर निवासी भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला (27) अपने साथी शिवा शुक्ला (21), अश्वनी बाजपेई (65), विकास त्रिवेदी (33) के साथ स्कॉर्पियो से उन्नाव आ रहे थे। गाड़ी रौनक बाजपेई (26) चला रहे थे। उन्नाव-लालगंज हाईवे पर हड़हा गांव के पास कार के आगे का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में सभी घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत में सुधार होने पर घर भेजा गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह संगठन के काम से उन्नाव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें