फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मुठभेड़ में गोमांस तस्कर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, साथी भागा

Wed, 25 Jun 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। उन्नाव-मोहनलालगंज मार्ग पर ओरहर मोड़ स्थित निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के पास सोमवार रात 11 बजे पुलिस की गोमांस तस्करों से मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी भाग निकला।
विज्ञापन

दही थाना पुलिस सोमवार रात स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार आते दिखी, पुलिस को देखकर चालक ने कार लेकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा किया तभी कीचड़ होने से कार फंस गई। भागने की कोशिश में गोमांस तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया, जबकि उसका साथी भाग निकला। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम राशिद उर्फ गुड्डू निवासी लुधौरा थाना अचलगंज बताया। जबकि फरार आरोपी का नाम भुरिया उर्फ शरीफ निवासी जमुनाखेड़ा थाना दही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गोकशी की घटना करने जा रहे थे। पुलिस ने तमंचा, कारतूस बरामद किया है। साथ ही मवेशियों को पकड़ने के लिए रस्सी, काटने के लिए चाकू और तलवार भी मिली है। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। कार सीज कर दी गई है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पकड़ा गया आरोपी शातिर है, उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें