फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकाल किया जागरूक

Fri, 14 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
awerness drive - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण की ग्रामसभा कटरी पीपरखेड़ा स्थित प्राइमरी के बच्चों व टीचरों ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
प्राथमिक विद्यालय कटरी पीपरखेड़ा की प्रधान शिक्षिका डा. रचना सिंह व अन्य शिक्षकों की अगुवाई में स्कूली बच्चों ने हाथों में तख्ती व बैनर लेकर गांव में रैली निकाली। उन्होंने लोगों को मतदाता पहचानपत्र अवश्य बनवाने के लिए प्रेरित किया। लोगों को बताया कि इस बार 18 साल से ऊपर के लोगों को मतदाता बनाने के लिए उन्हें जागरुक करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिस कारण लोगों ने मतदाता बनने में रुचि दिखाई है। अध्यापकों ने लोगों को बताया कि यदि किसी का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह अपने बीएलओ से संपर्ककर फ ार्म नं 6 भरे व मतदाता बनें। इस अवसर पर शोभन मिश्रा, विनीता द्विवेदी, कहकशा खातून, वेदप्रकाशिनी सिंह, किरण अग्निहोत्री व रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान, कोटेदार, कार्यकत्रियों को दी गई ट्रेनिंग
असोहा के पुरवा तहसील क्षेत्र के पुरवा, हिलौली व असोहा में एसडीएम ने एक दिवसीय मतदाता पुनरीक्षण प्रशिक्षण देते हुए जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा। ब्लाक सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, कोटेदार व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सामूहिक रूप से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसडीएम पुरवा राजमुनि यादव ने मतदाता सूची में महिलाओं के नाम शामिल कराने पर विशेष बल दिया। गांव से बाहर रह रहे और मृतकों के नाम मतदाता सूची से बाहर करने व 1 जनवरी 2017 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की अपील की। एसडीएम ने सभी से निर्वाचन कार्य में बीएलओ का सहयोग करने की बात कही। इस दौरान एडीओ पंचायत अरुण अवस्थी, रवि शर्मा, लेखपाल रविकांत, राधेलाल, अवनीश, दिनेश कनौजिया, शिवनारायन, कमलकिशोर, राजेंद्र, सुनील व योगेश सहित ब्लाक के कर्मचारी व प्रधान, रोजगार सेवक समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें