फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

Sun, 15 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत विद्यालयों में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें बच्चों ने गांवों में जाकर बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
विज्ञापन


अटावा बीआरसी के समक्ष संचालित परिषदीय विद्यालय में एबीआरसी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। यहां बच्चे हाथ में ‘मम्मी पापा हमे पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ’, ‘कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा का है सबका अधिकार’, ‘हम बच्चों का नारा है, शिक्षा का अधिकार हमारा है’ आदि की तख्तियां लेकर गांव में घूमे और अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। परिषदीय विद्यालय ददलहा में इंचार्ज टीचर प्रताप बहादुर के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।

बिछिया संवाददाता के अनुसार, विकासखंड बिछिया के गांव अजीतखेड़ा में प्रधान टीचर शालिनी बाजपेई के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने गांव में जाकर अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय अटेसुआ व डकौली में ग्राम प्रधान जयपाल के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। कुईथर देवरी, गोड़वा, बिसुनपुरा, लहिया बरिगवां, गौरा में बीईओ उमाकांत कनौजिया के नेतृत्व में रैली व नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। वसीरतगंज बिछिया में प्रधान टीचर रश्मि तिवारी के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

 सिकंदरपुर सरोसी में लालखेड़ा में प्रधान टीचर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। असोहा प्रतिनिधि के अनुसार विकासखंड के गांव असोहा, पाठकपुर, धन्नीपुर आदि परिषदीय विद्यालयों में रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें