फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी साड़ी व वजन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने 526 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी और 20 को वजन मशीन दी। गर्भवतियों की गोद भराई व बच्चों का अन्न प्राशन भी किया। राज्यमंत्री ने पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग में प्रदेश में जनपद के प्रथम स्थान पर आने पर अधिकारियों को शाबासी दी।
विज्ञापन

मंत्री ने अतिकुपोषित बच्चों के लिए चलाए जा रहे पावर-75 कार्यक्रम की सराहना भी की। उन्होंने नवाबगंज के आशाखेड़ा में संचालित परिषदीय विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ बाल संरक्षण आयेाग के सदस्य श्याम त्रिपाठी भी मौजूद रहे। राज्यमंत्री ने निरीक्षण भवन में बाल विकास परियोजना अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। देरशाम पैतृक गांव बदरका जाकर पौधरोपण किया। चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें