कानपुर। शहर के युवा शटलरों ने सब-जूनियर यूपी स्टेट मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रजत और कांस्य पदक हासिल किए। यह प्रतियोगिता 29 अगस्त से दो सितंबर तक मेरठ में हुई।
अंडर-15 बालिका एकल में द चिंटल्स स्कूल की सान्विका गुप्ता ने उपविजेता बनीं। उन्हें युगल वर्ग में झांसी की आरुषि गर्ग के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में उन्हें रजत पर हासिल हुआ। अंडर-15 बालक एकल वर्ग में डीपीएस कल्याणपुर के शार्दूल खत्री ने कांस्य पदक जीता। बालक युगल में शार्दूल ने कंदर्प खत्री के साथ मिलकर तीसरा स्थान हासिल किया। कानपुर बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. एके अग्रवाल, चेयरमैन मनोज पांडेय, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, संदीप जैन, महीप सक्सेना, कार्यकारी सचिव आशुतोष सत्यम झा, सौरभ श्रीवास्तव और आशीष गौर ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।