फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सेहत को संभाल रहा दाल प्रोटीन, विदेशों में भी छोड़ रहे मांसाहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। दालों से मिलने वाला प्रोटीन नॉनवेज से मिलने वाले प्रोटीन से काफी बेहतर है। कोरोना काल के बाद से अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी समेत अन्य देशों में मांस का सेवन कम हुआ है। वहां के विशेषज्ञ भी दालों से मिलने वाले प्रोटीन को वरीयता दे रहे हैं। यह बात रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने कही। वह शनिवार को भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान (आईआईपीआर) के 34वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दलहन की सुरक्षा के लिए नीति बनाने की आवश्यकता है। देश में दलहन की बेहतर प्रजातियां विकसित हो गई हैं। प्रोटीन के साथ अन्य माइक्रोन्यूट्रिएंट्स विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में दालों का उत्पादन 16 मिलियन टन था। अब 27 मिलियन टन हो गया है। ऐसी दलहन प्रजातियां चाहिए जो जलवायु परिवर्तन का दबाव बर्दाश्त कर सकें। बुंदेलखंड क्षेत्र में मूंग उत्पादन की बहुत संभावनाएं हैं। पोषक तत्व भी अधिक होते हैं। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि किसानों तक उच्च गुणवत्ता वाले बीज पहुंचना जरूरी है।
विज्ञापन

कंट्री डायरेक्टर एवं कंट्री रिप्रेजेंटेटिव डॉ. जयचंद राणा ने कहा कि अचानक होने वाली बारिश ने दलहन क्षेत्रफल को घटा दिया है। संस्थान के निदेशक डॉ. जीपी दीक्षित ने कहा कि दलहनी फसलों की उन्नत प्रजातियों के विकास में संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस अवसर पर पांच किसानों, एक विज्ञानी और दो अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पूर्व निदेशक डॉ. मसूद अली, डॉ. शिव सेवक, डॉ. राजकुमार मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनका हुआ विमोचन

एडवांसेज इन उड़दबीन ब्रीडिंग एंड क्रॉप मैनेजमेंट फॉर एक्सेलरेटेड जेनेटिक इम्प्रूवमेंट, ब्रीडिंग इनोवेशंस एंड क्रॉप मैनेजमेंट स्ट्रेटेजीज फॉर सस्टेनेबल पिजनपी प्रोडक्शन, गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज : मैनेजमेंट ऑफ येलो मोजेक डिजीज इन पल्स क्रॉप्स, प्रोडक्शन गाइड फॉर खरीफ पल्सेज : फ्रॉम सीड टू हार्वेस्ट , प्रोटोकॉल्स फॉर डिज़ीज़ स्क्रीनिंग इन ग्रेन लेग्यूम्स का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें