विभाग प्रचारक आलोक को श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु एकत्र की गई धनराशि देते हिंदू जागरण मंच के विमल
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अपनी दान राशि 32,350 रुपये संघ के विभाग प्रचारक आलोक को सौंपी।
मंच के प्रांतीय मंत्री व प्रभारी विमल द्विवेदी व उनकी पत्नी ने 11 000-11 000 रुपये व बच्चों ने मंदिर निर्माण के लिए गोलक से 10,350 रुपये समर्पित किए। अन्य सभी पदाधिकारियों ने भी अंशदान किया। प्रांतीय मंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम देश की महान संस्कृति के प्रतीक पुरुष हैं। वह मानवीय जीवन के उच्चतम आदर्श हैं। हिंदू समाज के लिए यह गौरव की बात है कि हम राम मंदिर बनते देख रहे हैं। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, मंत्री मनीष पांडेय, नगर महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष विक्रम द्विवेदी, उमा शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष अंशु शुक्ला, नगर मंत्री अखिल मिश्रा, अर्पित शर्मा, अमित वर्मा, रंजीत मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।