भगवंतनगर। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कस्बा बिहार की मस्जिद में शनिवार शाम रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराया। रोजेदारों ने अल्लाह से अमन चैन की दुआ मांगी। विधायक ने कहा कि रमजान के माह में हम सभी को चाहिए कि रोजेदारों को इफ्तार अवश्य कराएं।
इस मस्जिद और बाबा भंवरशाह वली की मजार को सजाने संवारने में जहां मेरी आवश्यकता होगी मैं अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करूंगा। मौलाना रिजवान अहमद ने रमजान के पाक महीने व रोजे पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर सिंह, बबलू शाह, योगेश बाजपेयी, बैजनाथ सिंह, दिनेश दीक्षित, मोहम्मद खान, इबरार, शकील खान, फूलचन्द्र पासवान, निहाल अहमद, यूनुस, मोहम्मद सलीम, धर्मेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, रहीस, प्रदीप सिंह, राजेंद्र यादव व रज्जन तिवारी आदि रहे।
वहीं, मोहम्मद यूनुस उर्फ गुल्लू सभासद व लाले वकील की जानिब से कसाई चौराहे पर रोजा इफ्तार का आयोजन कराया गया। इस दौरान यहां शमशुल इस्लाम, मोहम्मद सादिक, मोहम्मद हारुन, इमरान, यूसुफ, आजाद, दानिस आदि लोग मौजूद रहे।