सफीपुर। मियागंज क्षेत्र के सुब्बाखेड़ा में चल रहे क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मैच में रॉयल पैंथर, टीएस मोटर्स और रसूलाबाद ने जीत दर्ज की।
पहला मैच यादव इलेवन व टीएस मोटर्स के बीच खेला गया। इसमें टीएस मोटर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में 141 रन बनाए। टीम की ओर से मोती लाल ने सर्वाधिक रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यादव इलेवन निर्धारित ओवर में 101 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कुशाल ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। इससे टीएस मोटर्स ने 40 रन से जीत हासिल की।
वहीं, दूसरा मैच रॉयल पैंथर व रसूलपुर के बीच खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल पैंथर ने निर्धारित 15 ओवर में 144 रन बनाए। टीम की ओर से आकाश ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रसूलपुर की टीम 115 पर ही ऑल आउट हो गई। रॉयल पैंथर ने 29 रन से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में रसूलाबाद टीम ने 75 रन जीत दर्ज की। आयोजक प्रवीण रावत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।