फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिलमिल रोशनी से सराबोर हो गया शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के खिलाफ देश में सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले के लोग भी एकजुट हुए। रविवार रात के नौ बजते ही घरों के बल्ब, सीएफएल बंद कर दी। इसके बाद घर के मुख्य द्वार, बालकनी व छतों पर दीपक, मोमबत्ती व मोबाइल का फ्लैश जलाकर कोरोना महामारी को परास्त करने में अपनी एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार रात जैसे ही घड़ी में 9 बजे लोगों ने घरों की लाइटें बंद कर दीं। लोग घरों के मुख्य द्वार पर आ गए। जबकि अधिकांश छतों व बालकनी में खड़े होकर मिट्टी के दीपक, मोमबत्ती, टार्च और मोबाइल फ्लैश जलाकर प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन किया। पीएम की अपील को समर्थन देने में ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी पीछे नहीं रहे। शहर से लेकर गांव तक 9 बजे के बाद दीवाली सा नजारा दिखा।
घंटा व शंख भी बजाए गए
दीपक जलाने के साथ ही तमाम स्थानों पर लोगों ने घंटा और घड़ियाल भी बजाए। मोहल्ला सिविल लाइंस, पीडी नगर, मोती नगर, आवास विकास कालोनी सहित कई जगह लोगों ने घंटा और शंख बजाकर एक दूसरे का उत्साह वर्धन किया। बच्चों में इसे लेकर काफी उत्साह दिखा।
विज्ञापन

देश का नक्शा बना दीपों से सजाया
शहर के बड़ा चौराहा पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं और सदर बाजार के युवाओं ने भारत का नक्शा बनाकर उसे जलते हुए दीपों से सजाया। इस दौरान मौजूद लोगों ने कोरोना के खिलाफ जारी जंग में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संकल्प भी दोहराया। दीप प्रज्वलन करने के दौरान भी सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें