फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन ठप

Tue, 17 Feb 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। घाटे के चलते दो मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन ठप कर दिया गया है। उन्नाव-हसनगंज व उन्नाव-लउवा मार्गों पर संचालन ठप होने से यात्रियों में रोष है।
विज्ञापन


जानकारों की मानें तो पिछले लंबे समय से इन दोनों रूट पर जाने वाली बसों में यात्रियों का काफी टोटा हो गया था। यात्रियों के न मिलने से रोडवेज को घाटा हो रहा था। यह बस रात्रि में लगभग साढ़े सात बजे शहर के रोडवेज बस स्टेशन से लउवा के लिए निकलती थी।

लगातार घाटे में चलने के कारण रोडवेज ने इन दोनों बसों का संचालन बंद कर दिया है। एआरएम रोडवेज आरवी विश्वकर्मा ने बताया कि उन्नाव-हसनगंज व उन्नाव-लउवा मार्ग पर चलने वाली दो बसें लगातार घाटे में चल रही थी।
विज्ञापन


इस मार्ग पर इनकी सेवाओं को बंद कर दिया गया। नियमानुसार, लोकल मार्गों पर चलने वाली बसों में 52 यात्री बैठकर यात्रा कर सकते हैं। इन बसों में हमेशा 26 सवारियां होनी चाहिए तो विभाग को बसों के परिचालन में कोई घाटा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें