फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमेरपुर मुख्यालय में सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

Sun, 21 Dec 2014 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। विकास खंड सुमेरपुर मुख्यालय में शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वाधान में शनिवार को शिक्षा उन्नयन गोष्ठी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शिक्षण कार्य के लिए शिक्षकों को जहां जागरूक किया गया वहीं सेवानिवृत्त 18 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षकों के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। वह ननिहालों को अच्छा नागरिक बनाते हैं।

आज जो शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं वह भले ही सरकारी सेवा से मुक्त हो गए हों पर अब इनकी समाज के प्रति जिम्मेदारी और बढ़ गई है। शिक्षक अपना दायित्व निभाए इसमें अगर कोई दिक्कत आए तो उन्हें बताएं। वह तुरंत समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे। प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों का विभाग संबंधी कोई भी काम प्राथमिकता के आधार पर होगा।
विज्ञापन


सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष सिंह ने भी सभा को संबोधित किया। इसके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने सेवानिवृत्त शिक्षक मेड़ी लाल यादव, मुन्ना लाल, सिद्धेश्वर गोस्वामी, शिवकुमार, राम मनोहर, चंद्रावती, शिव बरन सिंह, निरंजन सिंह, उदय शंकर तिवारी, देवी चरण, विमला देवी, अंगनू, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र बहादुर, विश्राम यादव, रवि शंकर, नंद किशोर, शोभालाल को साल उठाकर रामायण, डायरी व पेन आदि भेंट कर सम्मानित किया। संयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रेेम चौधरी ने आभार जताया।
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें