फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सदर तहसील के मोहल्ला गांधीनगर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी की मौत के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई है। कैंसर होने से परिजनों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहीं, कोरोना जांच हुई थी। सीएमओ कार्यालय से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने पत्नी, भाई, बेटी सहित परिवार के आठ लोगों को सरस्वती मेडिकल कालेज में आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त रेलवे कर्मी (75) कैंसर से पीड़ित थे। परिजन उनका इलाज करा रहे थे। 17 जून को हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उन्हें शहर के कब्बाखेड़ा स्थित उन्नाव मेडिकल सेंटर नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। जांच में किडनी में गंभीर संक्रमण होने की पुष्टि हुई। रात भर इलाज करने के बाद 18 जून को डॉक्टर ने परिजनों से मरीज का कोरोना टेस्ट कराने को कहा तो घरवालों ने मना कर दिया था। इसपर पर डॉक्टरों ने इलाज करने से इनकार कर दिया था। 19 जून को परिजन वृद्ध को लेकर घर गए लेकिन रात में हालत और बिगड़ने पर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर गए थे। मेडिकल कालेज में डॉक्टरों ने कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजा। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। रविवार देर शाम सैंपल की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि होने पर मेडिकल कॉलेज से सीएमओ उन्नाव को सूचना दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने मृत कोरोना संक्रमित की पत्नी, बेटी, दामाद सहित परिवार के आठ सदस्यों को सरस्वती मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कराया है।
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि नई गाइडलाइन के अनुसार कोरोना संक्रमित की मौत होने पर अगर परिजन शव का स्वयं अंतिम संस्कार करना चाहते हैं तो शव उन्हें दे दिया जाएगा। हालांकि इस मामले में वृद्ध की मौत रिपोर्ट आने से पहले ही हो गई थी। परिवार के आठ लोगों को आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें